Oplus_131072

उत्तराखंड कांग्रेस के द्वाराहाट से विधायक मदन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, अल्मोड़ा, श्रीमती उमा बिष्ट का निधन हो गया है उनके निधन से उत्तराखंड कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है उनके निधन पर पक्ष और विपक्ष के लोगों ने दुख जाहिर किया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल अकाउंट पर उमा बिष्ट के निधन पर गहरा दुख जताया है इसके साथ साथ उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि..”श्रीमती उमा बिष्ट जी का जाना समाज और राजनीति दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। इस कठिन घड़ी में मेरी और पूरे कांग्रेस परिवार की संवेदनाएँ बिष्ट परिवार के साथ हैं आपको बता दे कि उमा बिष्ट अल्मोड़ा ज़िला पंचायत अध्यक्ष भी रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *