देहरादून। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून द्वारा शारदीय नवरात्र में कुट्टू के आटे तथा व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु जनपद देहरादून में चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नगर निगम देहरादून रमेश सिंह ने बताया कि सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा देहरादून मनीष सयाना के नेतृत्व में नगर निगम देहरादून क्षेत्र के रिलायंस के स्मार्ट प्वाइंट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के उपरान्त व्रत में उपयोग किया किए जाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे चौलाई लड्डू, साबुदाना, व्रत आहार डाइट चिप्स, व्रत आहार चिली पोटेटो के 04 नमूना जॉच हेतु लिए गए।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा देहरादून मनीष सयाना ने बताया कि खाद्य कारोबारकर्ता, आयुक्त, खाद्य सुरक्षा महोदय के निर्देशानुसार केवल fssai प्रमाणित कुट्टू के आटे को विक्रय करे जिसमें बैच नंबर, निर्माण तिथि, अवसान की तिथि तथा fssai नम्बर अंकित हो। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंसूरी कपिल देव ने बताया कि उनके द्वारा मंसूरी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कुट्टू के आटे सहित व्रत में उपयोग किया जाने नमकीन के 03 नमूने जॉच हेतु लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनके द्वारा ऋषिकेश में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचिक निरीक्षण किया गया तथा मौसमी जूस का एक नमूना जाँच हेतु लिया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद देहरादून की जॉच टीम में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नगर निगम रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश/देहरादून ग्रामीण, संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर संजय तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंसूरी कपिल देव आदि मौजूद थे। इस प्रकार जनपद में अभियान चलाकर कुट्टू के आटे के सहित व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों के कुल 08 नमूने जॉच हेतु लेकर खाद्य विश्लेषक को भेजा गया। सहायक आयुक्त मनीष सयाना ने बताया कि यह अभियान पूरे नवरात्र एवं दीपावली त्यौहार तक जारी रहेगा।

One thought on “खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का खाद्य पदार्थों को लेकर चैंकिंग अभियान जारी!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *