
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को साफ़ निर्देश दिए है कि जनता की समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनसेवा सर्वोपरि!हमारा लक्ष्य जनता की शिकायतों का समाधान केवल कागजों में ही नहीं बल्कि जनता की संतुष्टि के अनुरूप करना है जनसमस्याओं पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी समयबद्ध तरीके से कार्य करें और शिकायतकर्ता को समाधान का आश्वासन मिले, यही हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
वहीं सीएम ने वन्य जीव हमलों से प्रभावित परिवारों को एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। 10 लाख. वन्यजीव पारिस्थितिकी तंत्र का अभिन्न अंग हैं, लेकिन मानव-वन्यजीव संघर्ष की चुनौतियाँ लगातार बढ़ रही हैं। सरकार आधुनिक तकनीक और सामूहिक प्रयासों से इस टकराव को कम करने के लिए लगातार काम कर रही है।