
देहरादून। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून के द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु जनपद देहरादून में चेकिंग अभियान चलाया वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नगर निगम विकासनगर संजय तिवारी ने बताया कि वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, ऋषिकेश संतोष कुमार सिंह के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून की टीम के द्वारा बुड्ढी, विकासनगर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के उपरान्त संदेह के आधार पर मावा खुला, मिल्क केक, बर्फी के पांच नमूना जॉच हेतु लेकर खाद्य विश्लेषक को भेजा गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र देहरादून रमेश सिंह ने बताया कि सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून मनीष सयाना के नेतृत्व में उनके द्वारा मेहुवाला माफी, टर्नर रोड, जी एम एस रोड में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरक्षण कर दूध, बर्फी तथा पेड़ा के तीन नमूना जॉच हेतु लिया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सिंह ने बताया कि दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत आज जनपद देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर 08 खाद्य पदार्थों के नमूने जॉच हेतु लिए गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून की टीम मै वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, संजय तिवारी, संतोष कुमार सिंह तथा कपिल देव आदि शामिल थे, यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
