देहरादून। दून पुलिस की एक पहल ऐसी है जिसके चलते बुर्जुग लोगो के चेहरे पर मुस्कान नज़र आती है और बुजुर्ग लोगो द्वारा पुलिस को खूब दुवाएं दी जाती है।

आपको बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में निवासरत सीनियर सिटीजन्स की कुशल क्षेम लेते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता पडने पर उन्हें हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में आज दिनांक- 15/12/2025 को थाना बसन्त विहार क्षेत्रान्तर्गत निवासरत बुजुर्गों/सीनियर सिटीजनों से पुलिस द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से वार्ता करते हुए उनकी कुशलक्षेम ली गयी। साथ ही उन्हें साइबर फ्राड के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडने पर उन्हें हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु आवश्वस्त किया गया। एसएसपी दून के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान लगातार जारी है।

3 thoughts on “दून पुलिस ला रही है बुजुर्ग लोगो के चेहरों पर ख़ुशी, यहीं है ऑपरेशन मुस्कान!”
  1. Downloaded the 9betapp last week, and it’s been smooth sailing. The interface is clean, and it’s pretty responsive. Definitely an upgrade over the website, in my opinion. Download it here: 9betapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *