देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मियाँवाला के बुद्ध पब्लिक स्कूल में क्रिसमस से एक दिन पहले बच्चों के साथ स्कूल के चेयरमैन, प्रिंसिपल और अध्यापकों ने क्रिसमस का त्यौहार मनाया।

इस दौरान स्कूल के बच्चे सांता क्लॉज़ की ड्रेस में नज़र आए और बच्चों ने खूब मस्ती भी की। स्कूल के चेयरमैन जितेंद्र चौधरी उर्फ जीतती भाई ने कहा कि उनके स्कूल में सभी पर्वों को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है क्रिसमस की कल छुट्टी रहेगी इसी को देखते हुए बुद्ध पब्लिक स्कूल में आज बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया गया और बच्चों को सांता क्लॉज़ के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

2 thoughts on “बुद्ध पब्लिक स्कूल मियांवाला में मनाया गया क्रिसमस!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *