
देहरादून। राजधानी के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से आए दिन मरीजों और तीमारदारों से अस्पताल कर्मचारियों के अभद्रता के मामले सामने आते रहते है ऐसा ही एक ताज़ा मामला दून अस्पताल के कैंसर विभाग से सामने आया है जहां एक तीमारदार ने मंगलवार को वार्ड में सफ़ाई कराने आए सुपरवाइजर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है हालांकि इसके बाद सुपरवाइजर की तरफ़ से भी अपनी सफ़ाई पेश की गई है।
आपको बता दे कि कैंसर वार्ड में 51 वर्षीय सुल्तान का इलाज चल रहा है जिनको मंगलवार को भी कीमो दी जा रही थी इसी दौरान तकरीबन 3 बजे के आसपास सफाई सुपरवाइजर अपने कर्मचारियों के साथ वार्ड की सफ़ाई करने पहुंचे और मरीज़ के ऊपर लगे पंखे को भी साफ़ करने लगे जिसके चलते धूल मरीज़ के ऊपर आती रही।
इसके चलते मरीज़ के साथ तीमारदार के रूप में उनके भाई शराफत हुसैन ने बताया कि जब उन्होंने इस बात का विरोध किया और कहा कि धूल उनके मरीज़ के ऊपर आ रही है आप बाद में सफ़ाई कर लेना तो सफ़ाई सुपरवाइजर सोमनाथ ने उनके साथ अभद्रता की और कहा कि मेरा फ़ोटो ले लो और जहां मर्ज़ी शिकायत करनी है।
वहीं कैंसर विभाग के डॉक्टर्स का कहना है कि ये मामला उनके संज्ञान में आते ही उन्होंने उस सुपरवाइजर की शिकायत उनके सीनियर से की है मरीज़ के ऊपर इस तरह से धूल झाड़ना बहुत ही गलत था इसको गंभीरता से लिया गया है वहीं सफ़ाई सुपरवाइजर सोमनाथ का कहना है कि वो अपने सीनियर्स के कहने पर कार्य कर रहे थे और जिस समय सफाई कर रहे थे वहां पर एक पेशेंट थे सफ़ाई के चलते उनको परेशानी हुई होगी।

I recently visited 66bgame and I was impressed with their gaming selection. Their easy-to-navigate website provides a user experience that keeps bringing me back! See what they offer: 66bgame
Heard some buzz about ww88game, so I checked it out. Pretty decent selection of games. Its worth a try, follow the link and see what you find ww88game