देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले एक हफ्ते से चल रही स्कैन एंड शेयर व्यवस्था से जहां ओपीडी की तस्वीर बदली है वहीं अस्पताल में दिखाने आ रहे मरीज़ और तीमारदारों के चेहरों पर भी खुशी नज़र आ रही है। आज दून अस्पताल की ओपीडी में 1899 मरीज़ पहुंचे जिनमें 881 लोगों ने अपने मोबाइल से डिजिटल पंजीकरण कराया इससे लोगो का समय भी खूब बच रहा है।

पंजीकरण प्रभारी विनोद नैनवाल ने बताया कि मरीजों में ऑनलाइन पंजीकरण को लेकर काफी उत्सुकता है और वो रोज़ लगातार अपनी टीम के साथ पंजीकरण काउंटर के बाहर लोगो को आभा एप और क्यू आर कोड के फायदे बता रहे है।

आपको बता दे कि शुरु के दिन लोगों को ज़रूर थोड़ी बहुत समस्या का सामना करना पड़ा है लेकिन अब लोगों को आभा एप के ज़रिए पर्चा बनवाना आसान लग रहा है और परिवार के एक व्यक्ति द्वारा एक फोन से अपने परिवार के 6 और सदस्यों के पर्चे के लिए भी आसानी से टोकन जनरेट किया जा सकता है यानी एक फोन से पूरे परिवार के लिए पर्चे बनाए जा सकते हैं।

*ऐसे करे इस्तेमाल*

आपको बता दे कि डिजिटल के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में *driefcase* ऐप डाउनलोड करना होगा उसके बाद आपको अपनी साधारण से जानकारी उसमें डालनी होगी फ़िर आपकी आभा आईडी जनरेट हो जाएगी जिसको आप स्कैन करके शेयर कर सकते है वहीं आपको एक टोकन नंबर आ जाएगा जिसको दिखाकर आप ओपीडी पंजीकरण पर जाकर अपना ओपीडी पर्चा ले सकते है ये आप घर से भी करके ला सकते है फ़िर स्कैन एंड शेयर के जरिए ओपीडी पेपर आपको अस्पताल के पंजीकरण काउंटर से सेकंड्स में मिल जायेगा।

*दून अस्पताल के 8 काउंटर पर सुविधा*

आपको बता दे कि दून अस्पताल की ओपीडी में 8 काउंटर पर ये सुविधा है जिसमें 1 आभा और 4 सामान्य काउंटर के अलावा प्रथम और तृतीय तल के पंजीकरण काउंटर पर भी स्कैन एंड शेयर की सुविधा उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *