देहरादून/ त्यूणी। ज़िला देहरादून के थाना त्यूणी के भूठ गांव में बीते 6 दिसंबर को तीन युवकों प्रकाश, संजय और संदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी जिस मामले में राजस्व पुलिस ने केस दर्ज किया था हालांकि बाद में राजस्व पुलिस ने इस मामले को नियमित पुलिस को सौंपा था इस पूरे मामले ने अब देहरादून आकर तीनों युवकों की हत्या होने का आरोप लगाया है। आपको बता दे ये तीनों युवक भूठ गांव के ग्राम प्रधान अमित राणा के घर चल रहे निर्माण कार्य में लगे हुए थे और उन्हें रहने के लिए गांव से दूर एक पुराने स्कूल में ठहराया गया था जहां ये हादसा हुआ है।

आपको बता दे तीनों युवकों के परिवार वाले कल मंगलवार अपने रिश्तेदार के साथ देहरादून पहुंचे थे जिनमें कुसुम, दिव्याक्षी और दीपिका शामिल थी इन तीनों के ही सुहाग उजड़े है उन्होंने पहले आईजी गढ़वाल से मुलाकात कर अपना दर्द रखा फ़िर प्रेस क्लब में मीडिया से बात की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इनके परिवार के युवकों की हत्या की गई है इन युवकों में दो सगे भाई प्रकाश और संजय है। मृतक युवकों के रिश्तेदार विजय कुमार ने तीनों युवकों की मौत को हत्या बताया है।इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए आई जी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने एसआईटी का गठन किया है जो इस पूरे मामले की जांच करेगी।

पंकज गैरोला को सौंपी गई एसआईटी की कमान,ये अधिकारी भी होंगे टीम का हिस्सा

आपको बता दे कि इस पूरे मामले की जांच थानाध्यक्ष त्यूणी अश्विनी बलूनी कर रहे थे लेकिन परिवार ने आई जी गढ़वाल से मिलकर हत्या की आशंका जताई थी और इसकी जांच एसआईटी से कराने की मांग की थी जिसको ध्यान में रखते हुए एसआईटी का गठन किया गया है जिसकी जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पंकज गैरोला को सौंपी गई है उनके साथ विकासनगर पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर शाह, पुलिस निरीक्षक विकासनगर विनोद गुसाईं, और थानाध्यक्ष त्यूणी अश्विनी बलूनी भी एसआईटी टीम का हिस्सा रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *