
देहरादून। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल उत्तराखंड विस्तार हेतु आवश्यक बैठक देहरादून में संपन्न हुई जिसमें प्रदेश सचिव मेरठ बागपत के प्रभारी नकुल त्यागी,महानगर अध्यक्ष मेरठ तुषार त्यागी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष वितुल त्यागी महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अर्पित त्यागी पहुंचे और उत्तराखंड में पार्टी के प्रभारी सौरभ शर्मा और उनकी टीम के साथ उत्तराखंड में पार्टी विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की।
आपको बता दे जब से उत्तराखंड में पार्टी ने सौरभ शर्मा को प्रभारी की जिम्मेदारी दी है तभी से सौरभ शर्मा लगातार प्रदेश की जनता के बीच जा रहे है और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा रहे है इतने कम समय में भारी संख्या में लोग उनके साथ जुड़ रहे है।
इस मौके पर समीर चौधरी (उत्तराखंड महासचिव), सागर पंडित (प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड )जसविंदर सिंह ढिल्लों (अध्यक्ष, पौड़ी गढ़वाल), शरद शर्मा (मीडिया प्रभारी, उत्तराखंड) सहित कर्मेंद्र सिंह, कामरान,कामिल, तनवीर शावेज, राहुल चौधरी, फरमान सैफी, आसिफ, पप्पू त्यागी, कमल त्यागी, आतिफ अंसारी, सोनू त्यागी व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सौरभ शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल लगातार विस्तार कर रहा है और आगामी उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में होने वाले विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगा।
