देहरादून। बीते 3 जनवरी को देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रणव की मौत को लेकर परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है परिवार वालों ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है कि जो भी सच है उसको परिवार वालों के सामने लाया जाए हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से इसकी जांच कर रही है।

प्रणव के पिता अनिल कुमार और भाई हर्ष ने बताया कि 3 जनवरी को प्रणव उर्फ हर्षित अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था जहां से उसकी डेड बॉडी अस्पताल पहुंची है और उसको ऊपर से गिराया गया है उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि उन्हें इंसाफ मिले और इसमें अगर कोई शामिल है तो उसको सख़्त से सख़्त सज़ा मिले।

आगे उन्होंने बताया कि प्रणव की गर्लफ्रेंड उसे छोड़ना चाहती थी लेकिन प्रणव ये नहीं चाहता था जिसके चलते उन्हें लगता है कि इसमें ज़रूर कोई साज़िश है इसलिए वो चाहते है कि पुलिस पूरी निष्पक्षता के साथ इस मामले की जांच करे। मृतक प्रणव के एक भाई और एक बहिन है।

वहीं इस मामले में विवेचना कर रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी देहरादून सदर अंकित कंडारी का कहना है कि पूरी निष्पक्षता के साथ मामले की जांच की जा रही है परिवार वालों की तहरीर के आधार पर हर पहलू की जांच की जा रही है अगर जांच में कोई भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ़ सख़्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *