
देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए चिकित्सकों का पृथक कैडर बनाने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारयों के साथ बैठक की है और बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने इस प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट में लाने की बात कही है इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है कि इसपर जल्द ही पूरी तैयारी कर ली जाए।
बॉन्डधारी एमबीबीएस डॉक्टरों के पीजी कोर्स के लिए बनेगी अलग अध्ययन नीति
आपको बता दे बॉन्डधारी एमबीबीएस डॉक्टरों के पीजी कोर्स के लिए अलग अध्ययन नीति बनाई जाएगी ताकि उनकी भी किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो
इसके साथ ही पीजी के दौरान सेवाएं न बाधित हों इसके लिए 250 डॉक्टरों का रिजर्व पूल प्रस्तावित हुआ है साथ ही सभी चिकित्साधिकारियों की डीपीसी 10 फरवरी तक कराने के निर्देश भी स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारयों को दिए है इसके साथ ही टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट व प्रशासनिक कैडर के पुनर्गठन की तैयारी भी सरकार की तरफ से की जा रही है वहीं गैरहाजिर डॉक्टरों पर सख्ती, बायोमेट्रिक उपस्थिति को लेकर भी बैठक में निर्देशित किया गया है।
