देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में हाल ही में एक डॉक्टर को अहम जिम्मेदारी दी गई है जिसको लेकर अब अन्दर ही सवाल उठने लगे है ये नियुक्ति हाल ही में अस्पताल में की गई है जिसमें पहले से चर्चा में रह चुके एक डॉक्टर को अहम जिम्मेदारी मिली है।

अस्पताल के सूत्रों के हवाले से ख़बर ये भी है कि इस नियुक्ति के बाद अब अंदरखाने खींचतान भी शुरू हो गई है आपको बता दे कि इन साहब पर पूर्व में अस्पताल से बाहर जांच लिखने समेत और कई और क्रियाकलाप में लिप्त होने की खबरें आने के बाद इनका नवीनीकरण भी नहीं किया गया था और इनको अस्पताल के कार्यालय में संबद्ध किया गया था उसके बाद इन्होंने अन्य मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन किया लेकिन वहां भी इनकी दाल नहीं गली और एक बार फिर दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उनको अहम जिम्मेदारी दी गई है।

अब सवाल ये उठ रहा है जब पहले भी इन सज्जन के चलते दून अस्पताल की इतनी किरकिरी हुई अब ऐसे डॉक्टर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के पीछे क्या वजह रही है इसको हम पार्ट 2 में आपके सामने लाएंगे।

3 thoughts on “दून मेडिकल कॉलेज में क्यों दी गई दागी डॉक्टर को अहम जिम्मेदारी, उठ रहे है कई सवाल!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *