देहरादून।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड सचिन कुर्वे के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून मनीष सयाना और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र देहरादून रमेश सिंह के द्वारा टी बागान क्षेत्र, ठाकुरपुर रोड, टिहरी क्षेत्र, पंडितवाड़ी क्षेत्र, प्रेमनगर में स्थित मीट शॉप, रेस्टोरेंट, परचून की दर्जनों दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तीन मीट की दुकानों तथा एक रेस्टोरेंट एक परचून की दुकान को बिना लाइसेंस का दुकान संचालित का नोटिस देकर दुकान का खाद्य लाइसेंस लेने के बाद ही दुकान संचालित करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र देहरादून रमेश सिंह के द्वारा बताया गया कि निर्देशों का पालन न करने पर उक्त दुकानों के विरुद्ध कोर्ट मै वाद दायर किया जाएगा। आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन, उत्तराखंड, देहरादून सचिन कुर्वे के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन जनपद देहरादून लगातार कार्रवाई कर रहा है,जो कि आगे भी जारी रहेगा।

3 thoughts on “खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने देहरादून के कई क्षेत्रों में खाद्य दुकानों का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *