देहरादून। अक्सर ख़बरों को जल्दी छापने और दिखाने की होड़ में ख़बर के तथ्यों को जाने बगैर आए दिन मामले सामने आते रहते है ऐसे ही राष्ट्रीय समाचार पत्र में प्रकाशित एक खबर, जिसमें शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के बाहर से छात्रा के अपहरण का प्रयास किए जाने के संबंध में समाचार प्रकाशित किया गया है, उक्त खबर का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर पुलिस द्वारा स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया गया।

स्कूल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि दिनांक 07 फरवरी 2026 को गांधी शताब्दी अस्पताल के गेट के बाहर एक महिला पेशेंट, जिसके हाथ में पानी की बोतल थी, उसके द्वारा छुट्टी के बाद जा रही कुछ छात्राओं को रोक कर उनसे स्कूल की पढ़ाई तथा उनकी फीस के संबंध में जानकारी ली गई थी, परंतु समाचार पत्र द्वारा बिना किसी तथ्यों की पुष्टि के उक्त खबर को प्रकाशित किया गया है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है तथा स्कूल प्रबंधन द्वारा भी उक्त खबर का खंडन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *