
देहरादून। अपनी कुशल रणनीति और स्वभाव से सबके दिल में जगह बनाने वाले देहरादून के निवर्तमान एसएसपी अजय सिंह को देहरादून से एसटीएफ उत्तराखण्ड स्थानान्तरण होने पर दून पुलिस ने भावभीनी विदाई दी है विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों द्वारा नई जिम्मेदारियों के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शुभकामनाएं दी गई।
आपको बता दे कि बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का देहरादून में सबसे लम्बा कार्यकाल रहा है राज्य स्थापना दिवस की परेड का नेतृत्व करते हुए पहली बार महामहिम राष्ट्रपति महोदया को दिया मान प्रमाण भी दिया गया था। विदाई समारोह में नवनियुक्त एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल द्वारा अजय सिंह के कुशल नेतृत्व, सहनशीलता, कार्य के प्रति समर्पण भाव तथा त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की करी सराहना की गई।
