
देहरादून। उत्तराखंड में हाल ही में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने सौरभ वत्स को पार्टी का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है इसके बाद से सौरभ वत्स ने पार्टी को मजबूती से खड़ा करने का संकल्प लिया है जहां सौरभ वत्स उत्तराखंड में लगातार जनसंपर्क कर रहे है और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा रही है वहीं आज सौरभ वत्स से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से आए राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।
इस मौके पर अवनीश त्यागी जिला अध्यक्ष सहारनपुर और लव कुश त्यागी सचिव जिला सहारनपुर राष्ट्रीय नवनिर्माण दल ने सौरभ वत्स से मुलाकात कर पार्टी को लेकर विस्तृत चर्चा भी की ओर सहारनपुर में पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।
