देहरादून। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने तथा सम्पूर्ण जनपद में संदिग्धों की तलाश हेतु सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है, उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भी आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार ने भी मोर्चा संभाला और जगह जगह चल रही चेकिंग अभियान के अपडेट ली और ख़ास निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से कठोरता से पूछताछ की जाए। आपको बता दे कि पुलिस द्वारा जनपद में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों/ वाहनो की चेकिंग के साथ- साथ आंतरिक मार्गो पर भी संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *