देहरादून। दून पुलिस ने चोरी में संलिप्त व्यक्ति को 24 घंटे के अंदर गिरफ़्तार कर लिया है आपको बता दे कि दिनांक 13.03.2026 को शिकायतकर्ता मधु पत्नी धर्मेन्द्र निवासी चुंगी नं0-01 केवट बस्ती बाबूगढ विकासनगर जनपद देहरादून ने उपस्थित थाना आकर शिकायत दर्ज करायी कि एक अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से ज्वेलरी चोरी कर ली गई है।

शिकायतकर्ता की तहरीर पर थाना विकासनगर में *मु0अ0सं0 71/2026, धारा-305(a) BNS* पंजीकृत किया गया है घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण एंव अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली विकास नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आस पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन कर घटना के संबंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो व मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 14/03/2025 को अभियुक्त शोएब पुत्र अनवर को मय चोरी के शत प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए बंद घर की रेकी कर उसके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, अभियुक्त का पूर्व में भी जेल जाना प्रकाश में आया है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

01- शोएब पुत्र अनवर निवासी ग्राम डांडा डाकपत्थर विकासनगर हाल चुंगी नं0-01 बाबूगढ विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष *बरामद माल* 1- घटना में चोरी की गई ज्वेलरीअनुमानित मूल्य करीब 2 लाख रुपये। *आपराधिक इतिहास अभियुक्त*01- मु0अ0सं0 269/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर जिला देहरादून। 02- मु0अ0सं0 427/2023 धारा -392/411 भादवि थाना विकासनगर जिला देहरादून 03- मु0अ0सं0 71/2026 धारा-305(a)/317(2) BNS थाना विकासनगर जिला देहरादून।

*पुलिस टीम*

1-उ0नि0 मयंक त्यागी 2-कानि0 रजनीश कुमार 3- कानि0 अजय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *