देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून के सर्जरी विभाग द्वारा 18 एवं 190मार्च को रोबोटिक सर्जरी कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य आधुनिक शल्य चिकित्सा तकनीकों, विशेष रूप से रोबोटिक एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा चिकित्सकों और रेजिडेंट्स को नवीनतम तकनीकी कौशल से परिचित कराना था यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ गीता जैन की देख रख में संपन्न हुआ।

प्रतिभागियों को लाइव डेमोंस्ट्रेशन एवं हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से रोबोटिक एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जिकल सिस्टम के संचालन का व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ अभय कुमार ने रोबोटिक सर्जरी के फायदे बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव, शीघ्र रिकवरी एवं बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं चिकित्सकों को नई तकनीकों के साथ अद्यतन रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यशाला में विभाग के सभी सर्जनों, रेजिडेंट डॉक्टरों इंटर्न्स एवं एम बी बी एस छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने इस आयोजन को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *