
देहरादून। दून की कोतवाली सहसपुर क्षेत्र में खुले आम उपद्रव मचाने वाले 4 शरारती तत्वों को दून पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।
आपको बता दे कि दिनांक 23.03.26 दिनांक 22 3.2025 को समय लगभग रात्रि के 8 बजे स्थानीय लोगों द्वारा सहसपुर पुलिस को सूचना दी गई है की धर्मा वाला चौक पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा उपद्रव किया जा रहा है, उक्त सूचना पर पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा तो कुछ लोग रविन्द्र सिंह पुत्र श्री महेन्द्र सिंह निवासी शाहपुर कल्याणपुर पो0 धर्मावाला देहरादून के साथ साथ मारपीट कर रहे थे, मौके पर ही मारपीट करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया , तथा वादी रविंद्र सिंह की तहरीर पर उक्त लोगों के खिलाफ वादी के साथ मारपीट करने,गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने व वादी के वाहन को क्षतिग्रस्त करने व अपने वाहन को खतरनाक तरीके से चलाना जिससे आम जनमानस के जीवन पर संकट पैदा होने के सम्बन्ध में कोतवाली सहसपुर में मुकदमा अपराध संख्या 59/26धारा 115(2),281,324(4)352,351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया साथ ही आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
शरारती तत्वों से बरामद कार संख्या UP37L 7421 क्षुव 300 को भी एम वी एक्ट के तहत सीज किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम पते 1. इकराम पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी ग्राम धर्म वाला उम्र 36 वर्ष2. विशाल गोयल पुत्र राजेश रामस्वरूप गोयल निवासी शाहपुर धर्मावाला उम्र 32 वर्ष3. शाहरुख पुत्र लियाकत निवासी प्रतीतपुर उम्र 26 वर्ष 4. अरशद पुत्र अलाउद्दीन निवासी प्रतीतपुर उम्र 26 वर्ष
