
देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में एटीएस सोसाइटी के अध्यक्ष के साथ मारपीट और गालीगलौज के मामले में रायपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बिल्डर पुनीत अग्रवाल और उसके साथी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दे कि रायपुर थाना क्षेत्र में एटीएस सोसाइटी है जिसमें 121 परिवार से ज़्यादा लोग रहते है इस सोसाइटी में शुक्रवार की रात बिल्डर पुनीत अग्रवाल और उसके साथी द्वारा सोसाइटी के अध्यक्ष अजय सिंह के साथ मारपीट और गालीगलौज की गई। सोसाइटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि बिल्डर पुनीत अग्रवाल द्वारा उनके साथ मारपीट और गालीगलौज किया गया और आए दिन उनके द्वारा लोगों के साथ बदतमीजी की जाती जिसके बाद सोसाइटी के लोग अजय सिंह के साथ थाने पहुंचे इसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी ली जिस बाद पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई। रायपुर थाने के थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि सोसाइटी के अध्यक्ष से मारपीट के मामले में पुनीत अग्रवाल और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Alright folks, listen up! Been kickin’ around on sb79bet lately and gotta say, the platform is pretty slick. Easy to navigate, decent selection of games. I’d recommend giving sb79bet a shot if you’re looking for a new spot to play.
Taixiugamevn? Cái này thì quá quen thuộc rồi, chơi tài xỉu thì cứ phải tìm mấy trang uy tín thế này mà chơi. Đỡ bịp bợm. Safe choice taixiugamevn.