देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज में रविवार को सर्जरी विभाग द्वारा पीजी चिकित्सकों के लिए आंतों को जोड़ने (इंटेस्टाइनल एनास्टोमोसिस) की अत्याधुनिक कार्यशाला आयोजित की जाएगी यह कार्यशाला प्राचार्य प्रो. डॉ. गीता जैन के निर्देशों पर आयोजित की जा रही है।

सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार ने बताया कि कार्यशाला में पीजी चिकित्सकों को एनिमल मॉडल पर आंतों को जोड़ने की सर्जिकल प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी का सहयोग लिया गया है, जो कार्यशाला के लिए आवश्यक सभी उपकरण और सामग्री उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज में इस प्रकार की यह पहली कार्यशाला है। आंतों को जोड़ने की तकनीक एक जटिल सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें सर्जनों की उच्च दक्षता आवश्यक होती है। हाल ही में दून अस्पताल में इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर शुरू होने के बाद ऐसे ऑपरेशनों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।

इस कार्यशाला से चिकित्सकों की सर्जिकल दक्षता में वृद्धि होगी, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान इंटर्न एवं एमबीबीएस छात्रों के लिए नॉटिंग-स्यूचरिंग प्रतियोगिता तथा क्विज का भी आयोजन किया जाएगा।कार्यशाला में महंत इंद्रेश अस्पताल तथा देहरादून सर्जिकल सोसाइटी के चिकित्सक भी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed