
देहरादून। राजधानी देहरादून के नकरौंदा क्षेत्र में एक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है यहाँ एक तेज़ रफ्तार गाड़ी ने सड़क पर एक मासूम बच्चे को बेरहमी से रौंद डाला इस पूरी घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई भयावह घटना वायरल हो रहे फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है कि मासूम बच्चा सड़क के किनारे या उसे पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी एक अनियंत्रित वाहन (कार) उसे अपनी चपेट में लेते हुए ऊपर से गुजर गई। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि बच्चे को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
इस घटना को लेकर रायपुर/डोईवाला क्षेत्र की पुलिस क्षेत्राधिकारी रीना राठौर ने बताया कि ये घटना दुखद है जिसमें एक बच्ची की जान चली। दुर्घटना पके बाद कार चालक बच्ची को रायपुर में अस्पताल में ले गया था जहां बच्ची की मौत हो गई फ़िलहाल चालक को हिरासत में ले लिया गया है बच्ची के परिवार की तरफ से जैसे ही शिकायत आती है उसके बाद अग्रिम वैधानिक कार्यवाही चालक के ख़िलाफ़ की जाएगी। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में तेज़ रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर ऐसे हादसे हो रहे हैं, जिन पर लगाम लगाना ज़रूरी है।
