देहरादून। बदलते मौसम के चलते आजकल लोग वायरल फीवर जैसी बीमारियों से पीड़ित हो रहे है ऐसे मरीजों की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है राजकीय दून चिकित्सालय की मेडिसिन ओपीडी में भी वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है लेकिन ऐसे में लोग स्वयं ही एंटीबायोटिक का सेवन करने लगते है जो बिल्कुल सही नहीं है ऐसे में अपने चिकित्सक की परामर्श ज़रूर ले।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मेडिसन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अंकुर पांडेय ने बताया कि बदलते मौसम के चलते वायरल फीवर हो रहा है इसमें लोगो को खाने पीने में एहतियात बरतने की ज़रूरत है किसी भी एंटीबायोटिक सेवन करने से बचा जाए कोई भी दवाई बिना अपने चिकित्सक के परामर्श के ना ली जाए।

वायरल के लक्षण अक्सर ऐसी बीमारियों में लोगो के गले में दर्द, बुखार,नज़ला, खासी, बदन दर्द जैसी शिकायत होती है लोगो में अगर इस प्रकार के कोई भी लक्षण पाए जाते है तो तुरंत ही चिकित्सक का परामर्श लिया जाए अक्सर लोग घर में ही एंटीबायोटिक का सेवन करने लगते है इससे परहेज़ करना चाहिए बिना डाक्टर की सलाह कोई भी दवाई नहीं लेनी चाहिए।

ऐसे करे एहतियात लोगो में जब इस प्रकार की बीमारियां होती है तब खाने पीने में खट्टी चीजों से खाने से बचे कोई भी ठंडी चीज का सेवन न करे। गुनगुने पानी से गरारा करना भी इसमें ज़रूरी है साथ ही मास्क का इस्तेमाल भी ज़रूर करना चाहिए इसके साथ साथ टॉवल और रुमाल जैसी चीजों का एक दूसरे का इस्तेमाल करने से हमेशा बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *