देहरादून। दून पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है जिसमें 250 किलो नकली पनीर की खेप पकड़ और उसको नष्ट किया गया है। थाना सेलाकुई से एसएसआई जितेंद्र कुमार के द्वारा अवगत कराया गया कि थाना सेलाकुई मै सुजुकी ब्रिजा से संदिग्ध खाद्य पदार्थों पनीर सप्लाई करते पकड़ा गया, तत्काल खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून की टीम सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास नगर क्षेत्र संजय तिवारी तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम देहरादून क्षेत्र रमेश सिंह के साथ मौके पर गए।

टीम के द्वारा जॉच मै पाया गया कि उक्त संदिग्ध खाद्य पदार्थ पनीर को अस्वच्छकर, परिस्थिति मै तथा बिना खाद्य लाइसेंस के सप्लाई किया जा रहा था। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास नगर क्षेत्र संजय तिवारी के द्वारा पनीर का नमूना जॉच हेतु तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम देहरादून क्षेत्र रमेश सिंह के द्वारा दही का नमूना जाँच हेतु लिया गए। टीम द्वारा पाया गया की पनीर अस्वच्छकर तथा बदबू एवं मानव उपयोग हेतु सही नहीं है, उक्त 250 केजी पनीर को जेसीबी से गड्ढा कर मौके पर नष्ट किया गया।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन, उत्तराखंड, देहरादून सचिन कुर्वे के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन जनपद देहरादून लगातार कार्रवाई कर रहा है,जो कि आगे भी जारी रहेगा।

3 thoughts on “दून पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 250 किलो नकली पनीर की खेप पकड़ी!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *