
पिथौरागढ़, 10 दिसम्बर। कृषि, ग्राम्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कुमाऊं भ्रमण के दौरान आज पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के पूर्व सैनिकों से मुलाकात की इस अवसर पर उन्होंने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है
।मंत्री जोशी ने घोषणा की कि हल्द्वानी में शहीदों के आश्रितों और उनके बच्चों के लिए एक हॉस्टल का निर्माण जल्द किया जाएगा, जिसका नाम जनरल बिपिन चंद्र जोशी के नाम पर रखा जाएगा साथ ही जिले के पूर्व सैनिकों के लिए एक मिलन केंद्र स्थापित करने की भी घोषणा की, जिससे पूर्व सैनिकों को संवाद और सहयोग का सशक्त मंच मिल सकेगा।
इसके उपरांत मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ स्थित जनरल बी.सी. जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पहुंचकर स्वर्गीय जनरल बी.सी. जोशी की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जनरल बी.सी. जोशी भारतीय सेना में अद्वितीय नेतृत्व, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक रहे हैं तथा उनका जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इसके बाद मंत्री जोशी ने डीडीहाट स्थित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का निरीक्षण किया और जनपद में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। सैनिक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि पूर्व एवं सेवारत सैनिकों तथा सैनिक विधवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए पाँचों ब्लॉक प्रतिनिधि नियमित भ्रमण कर रहे हैं। बताया गया कि नए सैनिक कल्याण कार्यालय भवन के निर्माण हेतु 744.08 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अब तक 172 पेंशन मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सैनिकों तथा उनके आश्रितों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
अपने भ्रमण के दौरान डीडीहाट पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।अपने पैतृक गांव छनपट्टा पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। मंत्री जोशी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया तथा शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र हल करने के निर्देश दिए।

Alright, checked out iwinfortune. Pretty decent spot for some online action, you know? The games are solid, and I didn’t have any major problems navigating the site. Could use a bit more of a modern look, but hey, functionality is key, right? Good overall experience. Check them out at iwinfortune.
Checked out brwinspace.com and found it to be quite interesting. Worth a visit if you’re exploring different options. Have a browse: brwinspace
Downloading now! Let’s see what 2jbetdownload is all about. I’m hoping for a smooth install and some exciting gameplay. Give it a try at 2jbetdownload.
Downloaded taitranggasv388 app. So much easier than using the browser. Definitely recommend! Check it out: taitranggasv388