
देहरादून। पूरे देश और दुनिया में प्रकाश का पर्व दीपाली पूरे हर्षौल्लास के साथ मनाया जा रहा है वहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राज्य आंदोलनकारी जितेन्द्र चौधरी जीतती भाई ने भी अपने स्कूल बुद्ध पब्लिक स्कूल मियांवाला में बच्चों और अध्यापकों के साथ दिपावली का त्योहार मनाया।

इस मौके पर जितेंद्र चौधरी जीतती भाई ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश देता है।।
