
देहरादून। रंगो के पर्व होली पर दून अस्पताल की इमर्जेंसी में डॉक्टर्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है अक्सर होली के मौके पर कई दुर्घटनाएं सामने आती है उसके साथ साथ आंखों में रंग जाने के भी कई मामले सामने आते है उसी को देखते हुए दून अस्पताल की इमर्जेंसी को होली के मौके पर अतिरिक्त डॉक्टर्स के साथ अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि कोई भी ऐसे मामले आते है तो उनको तुरंत ही सही उपचार मिल सके।
दून अस्पताल की इमर्जेंसी में तैनात ईएमओ डॉ प्रशांत चौधरी ने बताया कि सभी विभागों में डॉक्टर्स तैनात है सर्जरी में 2 डॉक्टर्स को रखा गया है वहीं नेत्र विभाग में भी डॉक्टर्स को अलर्ट मोड पर रखा हुआ है इसके साथ साथ आर्थो में भी डॉक्टर्स तैनात है इसके साथ साथ ईएनटी और मेडिसिन में भी पूरी तैयारी है। शाम के समय दो ईएमओ डॉ अमित अरुण और डॉ प्रशांत चौधरी को लगाया गया है। इसके साथ साथ ईएमओ के साथ दो दो जूनियर्स डॉक्टर्स भी तैनात रहेंगे। रात्रि के समय डॉ नवजोत और डॉ असद मौजूद रहेंगे।
आपको बता दे अगर किसी को भी होली के मौके पर किसी प्रकार की स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी परेशानी हो रही है तो इसके लिए दून अस्पताल की इमर्जेंसी में डॉक्टर्स पूरी तरह तैयार है।
