देहरादून। दून पुलिस के द्वारा लगातार अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में देहरादून की सेलाकुई पुलिस ने एनडीपीएस के अभियोग में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दे कि उत्तराखंड सीएम के ड्रग्स फ्री उत्तरखण्ड 2025 के विजन को साकार करने तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्तमान में प्रचलित अभियान को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों कों चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सेलाकुई पर पंजीकृत मु0अ0सं0 104/24 धारा 8/20/29 एनडीपीएस, जिसमे पूर्व में पुलिस द्वारा 01 नशा तस्कर सूरज को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिससे पूछताछ में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त एक अन्य नशा तस्कर पिंकी का नाम प्रकाश में आया था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी, पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहा था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था, साथ ही मोबाइल सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे, पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों तथा मुखबिर की सूचना पर अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त पिंकी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:

* 1- पिंकी पत्नी पप्पू साहनी निवासी दरभंगा बिहार हाल निवासी ब्रह्मपुरी कॉलोनी थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 36 वर्ष

*पुलिस टीम :-*

1- उ०नि० पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई2- व0उ0नि0 जितेंद्र कुमार3- कांस्टेबल बृजेश4- कां० प्रवीण

10 thoughts on “नशा तस्करों पर नकेल कसती दून पुलिस, एनडीपीएस के अभियोग में वांछित/फरार चल रहे अभियुक्त को सेलाकुई पुलिस ने किया गिरफ्तार!”
  1. Okay, let’s talk xwin vip. They really treat you like royalty here. Exclusive bonuses, faster withdrawals… it’s all good! Worth investing in if you’re serious about your betting. xwin vip

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *