देहरादून। देहरादून पुलिस के द्वारा चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही खुलासा किया जा रहा है हाल ही में कई ऐसे मामले है जिनको दून पुलिस ने जल्द ही सबके सामने खोलकर रख दिया।

मामला आज दिनांक 11/09/2025 को मानव जोहर निवासी नेमि रोड नियर कारमन स्कूल, डालनवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डालन वाला में लिखित तहरीर दी की आज तड़के प्रातः उनके घर के बाहर खड़ी उनकी मर्सिडीज़ कर संख्या DL 7C S 2101 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली डालनवाला में मु०अ०सं० – 126/25 धारा 303 (2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल कोतवाली डालनवाला पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया गठित टीमो द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटजो को चेक करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर मैन्युअल पुलिसिंग करते हुए घटना में शामिल 02 अभियुक्तो को घटना में चोरी की गई मर्सिडीज़ कार सँ० – DL 7C S 2101 के साथ लाडपुर के जंगलों से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दोनों नशे के आदी हैं तथा अपने नशे के इंतेजाम के लिए उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। रात्रि में चोरी की नीयत से दोनो अभियुक्त नेमि रोड स्थित एक मकान में घुसे थे, जहां गॉर्ड को सोता देख उनके द्वारा उसके बगल में रखी मर्सिडीज़ कार की चाबी को उठाकर उक्त कार को चोरी किया गया था, जिसे अभियुक्त जनपद से बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में थे। पुलिस से बचने के लिए अभियुक्तों द्वारा गाड़ी के आगे व पीछे की नंबर प्लेट को अखबार से ढका हुआ था।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- मोनू पुत्र बलवीर प्रसाद निवासी कैनाल रोड, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र – 25 वर्ष
2- अमन पुत्र आनंद निवासी कैनाल रोड, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र – 25 वर्ष

बरामदगी:-

मर्सिडीज़ कार सँ० – DL 7C S 2101 (कीमत 50 लाख ₹)

पुलिस टीम:-

1- उ०नि० सतवीर भंडारी, चौकी प्रभारी आराघर
2- कां० विजय
3- कां० आदित्य राठी

4 thoughts on “मर्सिडीज़ चोरी की घटना का दून पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया खुलासा!”
  1. For those seeking an exceptional online gaming experience, us.com](https://maxispin.us.com/) stands out as a premier destination. At Maxispin Casino, players can enjoy a vast array of pokies, table games, and other thrilling options, all accessible in both demo and real-money modes. The casino offers attractive bonuses, including free spins and a generous welcome offer, along with cashback promotions and engaging tournaments. To ensure a seamless experience, Maxispin provides various payment methods, efficient withdrawal processes, and reliable customer support through live chat. Security is a top priority, with robust safety measures and a strong focus on responsible gambling tools. Players can easily navigate the site, with detailed guides on account creation, verification, and payment methods. Whether you’re interested in high RTP slots, hold and win pokies, or the latest slot releases, Maxispin Casino delivers a user-friendly and secure platform. Explore their terms and conditions, read reviews, and discover why many consider Maxispin a legitimate and trustworthy choice in Australia.
    The platform provides state-of-the-art tools to create unique and captivating text content.

    **Features of MaxiSpin.us.com**
    This makes it an essential tool for global marketers and international businesses.

    **Benefits of Using MaxiSpin.us.com**
    By saving time and resources, companies can redirect their focus to other essential aspects of their business.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *