देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित शैक्षणिक संस्थानों मे अध्यनरत छात्र-छात्राओं के बीच बढ़ती गुटबाज़ी की घटनाओ पर अंकुश लगाने व शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले छात्रों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

उक्त निर्देशों के क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित निजी शिक्षण संस्थान में अध्यनरत एलएलबी के दो छात्रों, जिनके मध्य आपसी गुट बंदी होना प्रकाश में आया है तथा दोनों पक्षों के विरुद्ध थाने पर शिकायतें दर्ज हैं, जिनमे वर्तमान में कार्यवाही प्रचलित है तथा उनके द्वारा शांति व्यवस्था को प्रभावित लिया जा सकता है, को शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिनांक 25/03/2026 को धारा 172 BNSS में निरुद्ध किया गया तथा दोनों छात्रों के निष्कासन हेतु संबंधित शिक्षण संस्थान से पत्राचार किया गया, दोनों छात्रों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed