देहरादून। बुधवार को सुबह के समय तिब्बती मार्केट में सरेआम दिन दहाड़े दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी इसके बाद से एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने अलग अलग टीमों का गठन किया था इन टीमों ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी थी इसी को लेकर देहरादून पुलिस ने हत्याकाण्ड के शूटर और सहयोगी को विभिन्न जगह पर मुठभेड़ में किया गिरफ्तार कर किया है इस दौरान दो बदमाशों को पैर में गोली भी लगी है।

इस घटना पर दून पुलिस का तत्काल पलटवार हुआ है और हत्याकांड के दृष्टिगत जनपद देहरादून में सभी थाना क्षेत्र में एसएसपी देहरादून के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ हेतु शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग कर चलाया जा रहा था अभियान के तहत तड़के सुबह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसके दो बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार किया गया है।

नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई इसमें पुलिस ने पीछा करते हुए बदमाश के पैर पर गोली लगी है इसके बाद बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु तत्काल कॉरपोरेशन चिकित्सालय ले जाया गया।

वहीं चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश द्वारा लालतप्पर पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया जवाबी कार्यवाही,मुठभेड़ मे एक बदमाश गिरफ्तार किया गया,मुठभेड़ मे गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर पर गोली लगी है।

पुलिस द्वारा घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई जिसपर उच्च अधिकारी मौके के पर पहुंचे। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने ज़िला अस्पताल कोरोनेशन पहुंचे और अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई।

दोनों बदमाशों का चिकित्सालय में उपचार कराया जा रहा है बदमाशों से दो देशी तमंचे वह एक स्कूटी बरामद हुई है पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली है और भी जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *