देहरादून। निरंजनपुर फल और सब्जी मंडी में स्थित तीन आढ़तो में दोपहर बाद आग लगने से हड़कंप मच गया वहीं तत्काल पुलिस की सूचबूझ से आग पर काबू पा लिया गया इसके बावजूद भी आढ़तीयो के लाखों के नारियल और दूसरे फ्रूट्स जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर एसपी सिटी देहरादून प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंचे।

आपको बता दे कि निरंजनपुर मंडी में दोपहर बाद तकरीबन साढ़े तीन बजे शॉट सर्किट की वजह से आग लग गई और आग इतनी भयंकर थी कि आसपास की दो आढ़तों में भी आग पकड़ ली जिसके चलते तकरीबन 300 बोरी नारियल के साथ साथ केला, सेब, अंगूर, कीनू और अनार भारी मात्रा में रखे हुए थे जो जलकर पूरी तरह खाक हो गए।

आपको बता दे कि मंडी में आढ़त संख्या A1 रिंकू शंकर, आढ़त संख्या A2 मोहम्मद असगर और आढ़त संख्या B2 इंदर कुमार की है जिसमें आग लगने से इन सभी का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है आग लगने से जहां फल जलकर राख हो गए वही आढ़त भी आग लगने से पूरी तरह जल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *