देहरादून। राजकीय दून चिकित्सालय देहरादून से अच्छी ख़बर सामने आई है जहां बाल स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है अस्पताल में ऑक्यूपेशनल एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर की शुरुआत की गई है, जो विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के उपचार, प्रशिक्षण और पुनर्वास के लिए समर्पित रहेगा।

इस केंद्र में ऑक्यूपेशनल थेरापिस्ट डॉ. श्रद्धा बच्चों को उनकी क्षमताओं के अनुरूप थेरापी प्रदान करेंगी, जबकि पीडियाट्रिक विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार के मार्गदर्शन और निगरानी में सभी सेवाएँ व्यवस्थित रूप से संचालित होंगी।

आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ यह केंद्र बच्चों के शारीरिक, मानसिक और व्यवहारिक विकास को नई दिशा देगा।यहाँ प्रत्येक बच्चे के लिए उसकी आवश्यकता के अनुसार व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार की जाएगी, जिससे उसकी मोटर स्किल्स, सीखने की क्षमता, संवेदी संतुलन और दैनिक कार्यों में आत्मनिर्भरता विकसित हो सके।

इसके साथ ही अभिभावकों को भी विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा, ताकि वे घर पर बच्चों के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। राजकीय दून चिकित्सालय की यह पहल न केवल उपचार की सुविधा प्रदान करेगी, बल्कि उन परिवारों के लिए भरोसे का केंद्र बनेगी जो अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की आशा रखते हैं।

यह प्रयास समाज में समावेशी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने और हर बच्चे को आगे बढ़ने का समान अवसर देने की दिशा में एक सराहनीय उदाहरण है।

3 thoughts on “अच्छी ख़बर, राजकीय दून चिकित्सालय में बच्चों की ऑक्यूपेशनल थेरेपी की शुरुआत!”
  1. 777xpgame is hitting the spot right now. The classics are here and they’re running prime. Some lag here and there but overall a good experience if you’re into this style of game. Ready to win at 777xpgame: 777xpgame

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *