दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड को केंद्र सरकार की तरफ से बड़ी सौगात मिली है राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड़ को बनने के लिए मंजूरी दे दी है जिसकी जानकारी उधमसिंह नगर नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने की है।

मीडिया को जानकारी देते हुए अजय भट्ट ने बताया कि हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा मंजूरी दे दी गई है अब इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा डीपीआर तैयार किया जा रहा है इस एलिवेटेड रोड के बनने से हल्द्वानी से हरिद्वार की दूरी ढाई घंटे में तय कर ली जाएगी। साथ ही इसके बनने से पर्यटन को भी ओर बढ़ावा मिलेगा उत्तराखंड के कुमाऊं/ गढ़वाल घूमने आने वाले पर्यटकों को अब एक दूसरी जगह जाने में भी आसानी होगी।

7 thoughts on “हल्द्वानी से हरिद्वार एलिवेटेड रोड को मंजूरी,ढाई घंटे में तय होगा सफ़र!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *