
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ज़मीन विवाद और जमीनों पर भूमाफियों द्वारा जबरन हड़पने के मामले आए दिन सुर्खियों में आ रहे है ताज़ा मामला ग्राम पंचायत हरियावाला कलां के सालियावाला गांव का है जहां एक प्लॉट की भू माफियों द्वारा रातों रात चार दिवारी को तोड़ डाला।
आपको बता दे कि 6 माह पूर्व ग्राम के ही किरण, बसंती देवी, ललिता तोमर और संगीता तोमर ने गांव के ही चेतन गिरी और वेद गिरी से ज़मीन खरीदी थी और इस ज़मीन का दाखिल खारिज सभी इनके नाम से था उसके बाद इन लोगो ने हाल ही में ये ज़मीन लता गिरी और मनोज गिरी को बेच दी लेकिन इसी बीच कुछ भू माफियों ने इस प्लॉट पर हुई चारदीवारी को रातों रात तोड़ डाला जबकि गांव वालों का आरोप है कि ये लंबे समय से ज़मीन इसी गांव के लोगों की है जिनके सभी अभिलेख भू राजस्व में दर्ज है।
इस पूरे मामले ने गांव के लोगों ने थाना प्रेमनगर में शिकायत दर्ज कराई है और इस लिखित शिकायत में ज्योति पंवार और सुमति सोयन के खिलाफ़ तहरीर दी है और गांव वालों का कहना है कि इस प्रकरण में एक महिला सहित और उसके साथी सहित ज़मीनों पर कब्ज़ा करने और दूसरे मामलों में अलग अलग थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज है गांव के लोगों ने अब इसकी शिकायत अलग अलग जगह भी की है।
