लंबे समय से उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव होना था जिसका इंतेज़ार अब खत्म हो गया है कल ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपना नामांकन किया था और कोई नामांकन प्रदेश अध्यक्ष के लिए नहीं हुआ। नामांकन करने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जब निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे तो उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम,भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व संगठन महामंत्री अजेय कुमार मौजूद रहे। जब ये सब लोग भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए महेंद्र भट्ट का नामांकन कराने पहुंचे तो तब ही स्थिति स्पष्ट हो गई थी कि महेंद्र भट्ट ही एक बार फिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

महेंद्र भट्ट के दोबारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा जिनको उत्तराखंड संगठन चुनाव अधिकारी बनाया गया था वो भी मंच पर नज़र आए इस मौके पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत के साथ सांसद उत्तराखंड सरकार में मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ उत्तराखंड के भाजपा के चुनाव अधिकारी खज़ानदास भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *