देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में 24 मार्च की रात में एक कार में संदिग्ध परिस्थितियों में SGGR मेडिकल की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली जिसके बाद छात्रा के पिता की तहरीर पर कॉलेज के नेत्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रियंका गुप्ता के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।

पटेलनगर क्षेत्र स्थित श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज की एमएस ऑप्थैल्मोलॉजी की छात्रा डॉ. तनवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई था और वह अपनी अपनी सड़क किनारे खड़ी कार में अचेत अवस्था में मिली थी परिजनों ने शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और महंत इंद्रेश अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पिता डॉ. ललित मोहन, निवासी मॉडल टाउन अंबाला सिटी (हरियाणा), ने कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका गुप्ता पर मानसिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कोतवाली पटेलनगर में शिकायत दी है।

आरोप है कि दिसंबर 2025 में विभागाध्यक्ष बदलने के बाद उनकी लॉग बुक में कम अंक दिए जाने लगे और उन्हें फेल करने की धमकी दी जाती थी साथ ही फीस जमा होने के बावजूद अतिरिक्त पैसों की मांग भी की जा रही थी।

घटना से पहले तनवी ने अपने पिता से फोन पर बात कर परेशानी बताई थी और रात 11:15 बजे घर आने का मैसेज किया, लेकिन इसके बाद संपर्क टूट गया। परिजन अंबाला से देहरादून पहुंचे और अस्पताल मार्ग पर कार में उन्हें अचेत पाया। कार अंदर से लॉक थी, हाथ में कैनुला लगा था और अंदर इंजेक्शन से जुड़ी सामग्री मिली।

वही पुलिस क्षेत्राधिकारी पटेलनगर अंकित कंडारी ने बताया कि इस प्रकरण में मृतक छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर कॉलेज की नेत्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रियंका गुप्ता के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed