
हरिद्वार/रोशनाबाद। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का कारवां उत्तराखंड में लगातार बढ़ता जा रहा है पार्टी ने हाल ही में उत्तराखंड में सौरभ शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है उसको बाद लगातार सौरभ शर्मा पार्टी को प्रदेश में जन जन तक पहुंचाने में ताबड़तोड़ जनसंपर्क कर रहे है और लोगों को पार्टी के साथ जोड़ रहे है।
प्रदेश प्रभारी सौरभ शर्मा ने आज हरिद्वार के रोशनाबाद में कुलदीप प्रताप सिंह को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है उनके साथ ही सैकड़ों लोगो ने पार्टी की सदस्यता ली। आपको बता दे कि पार्टी के प्रभारी ने पूरे प्रदेश में लोगों के साथ जनसंपर्क शुरू कर दिया है।
इस मौके पर पार्टी के प्रभारी सौरभ शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उनको प्रदेश प्रभारी की अहम जिम्मेदारी दी है जिसको देखते हुए लगातार पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है लोगो को पार्टी में जोड़ा जा रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव तक पार्टी प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। वहीं नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद कुलदीप प्रताप सिंह ने कहा कि वो पार्टी के लिए हर जी जान से मेहनत करेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
