हरिद्वार। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक स्थल मंडी का कुआं ज्वालापुर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ झांगीराम ने किया। कार्यक्रम के संयोजक क्रय विक्रय सहकारी समिति ज्वालापुर के पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता छम्मन पीर जी ने की तथा ध्वजारोहण पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव फुरकान अली एडवोकेट ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि आज हमारे संविधान को लागू हुए 76 वर्ष हो चुके हैं और हम आज 77वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं, हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान का निर्माण करते समय सभी धर्मो व वर्गों का ध्यान रखा, हमारा देश धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और समाजवादी व्यवस्था को अपनाने वाला देश है, हमारे संविधान की सबसे खूबसूरत बात यह है कि वह सभी व्यक्तियों में समान न्याय स्थापित करता है लेकिन कुछ सांप्रदायिक ताकतें हमारे इस संविधान को कमजोर करना चाहती हैं हमे धर्म के नाम पर जाति के नाम पर आपस में लड़वाना चाहती हैं लेकिन हम उनके मन्सूबों को कामयाब नहीं होने देंगे क्योंकि भारत का हर एक नागरिक आपस में प्यार और मोहब्बत से रहना चाहता है, देश की तरक्की चाहता है, हमारा युवा रोजगार चाहता है।

रियाज अली एडवोकेट ने कहा कि हमारा संविधान सर्वोपरि है तथा हमारे संविधान ने भारत के हर एक व्यक्ति को अधिकार प्रदान किए हैं।

भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष अरबाज अली एडवोकेट ने कहा कि हमारे संविधान की खूबसूरती यह है कि हमारे संविधान की मूल अवधारणा हमारे संविधान की प्रस्तावना की प्रथम पंक्ति “हम भारत के लोग…..” इसका मतलब यह है कि हमारा संविधान भारत की जनता पर ही केंद्रित है तथा भारतीय संविधान के अनुसार भारतीय जनता सर्वोपरि है। यह हमारे संविधान की ही देन है कि आज मौलिक अधिकारों के तहत हमें बोलने की आजादी है, अपने देश में कहीं भी घूमने फिरने की आजादी है, देश के किसी भी हिस्से में बसने की आजादी है, यह सब हमारे संविधान निर्माताओं की ही देन है। इस अवसर पर हम अपने संविधान निर्माताओं को नमन करते हैं।

कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इरशाद खान जाकिर सलमानी सुल्तान अहमद खान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता निसार अब्बासी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल काजमी, पत्रकार नावेद अख्तर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नौशाद बेग, मंसूर अली, मास्टर रवीश कमाल कुरैशी, इरफान फारुकी, मोनू अंसारी, इंतजार शाह, उमर फारूक, जेपी कश्यप, नसीम कुरैशी, तनवीर अली, इंतजार शाह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *