
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नशे के खिलाफ़ कई तरह के अभियान चलाए जाते है और सभी को नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी जाती है इसी को लेकर आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परेड ग्राउंड देहरादून में दून यूथ फाउंडेशन द्वारा नशे के खिलाफ थीम पर आयोजित मैराथन का शुभारंभ किया उन्होंने 10 किमी दौड़ को फ्लैग ऑफ करते हुए युवाओं में उत्साह का संचार किया।

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए प्रत्येक व्यक्ति का निरोगी होना अनिवार्य है जीवन के सभी सुख और सफलता निरोगी काया से ही संभव हैं उन्होंने कहा कि स्वस्थ मन, वचन और कर्म के लिए शरीर का तंदुरुस्त होना जरूरी है।
मंत्री जोशी ने युवाओं से “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” का संकल्प लेने का आह्वान किया और कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज को कमजोर करता है। उन्होंने शारीरिक व्यायाम को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में प्रतिभागियों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री ने मैराथन में विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, सिकंदर, पूनम नौटियाल, गौरव डंगवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।


Discover the thrill of real-money live casino action at streaming live roulette on mobile data Maxispin, where you can enjoy live dealers, top software providers, and exclusive promotions.
The platform maintains transparent policies so users are aware of rules and standards.