
देहरादून। दून के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ का सेवन करने से मृत्यु हुई है मृतक की जेब से ब्लेड और सल्फास की गोली भी मिली है जिसको देखते हुए प्रतीत होता है कि ज़हरीला पदार्थ की अधिक डोज लेने से ये मृत्यु हुई है।
दिनाँक 22-03-2026 को नया गाँव चौकी पर सूचना प्राप्त हुयी की आसन नदी झूला पूल के नीचे एक व्यक्ति का शव पडा हुआ है सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर चंद्रभान सिंह चौकी प्रभारी नयागाँव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे।
मौके पर आसन नदी झूला पूल के नीचे पडे व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो उक्त व्यक्ति का नाम पता महेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी भूडपुर नयागाँव कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 32 वर्ष के रुप में हुयी, जिस सम्बन्ध में कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून पर गुमशुदगी क्रमाँक 20/2026 दिनाँक 20-03-2026 को पंजीकृत है, जिसके परिवारजनों को सूचित कर पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई।
मौके पर mobile forensic van को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी/ वीडियोग्राफी की गई, मृतक की तलाशी में उसकी जेब से एक ब्लेड तथा सल्फास की गोली मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डॉक्टरों द्वारा जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु होने का संदेह व्यक्त किया गया है।
परिजनों से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतक डंपर चालक का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसके पास कोई काम नहीं था तथा वह ज़्यादा शराब पीने लगा था।
मृतक का नाम पता :-
1-महेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी भूडपुर नयागाँव, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष
