देहरादून। डिजिटल स्वतंत्र पत्रकार एसोसिएशन उत्तराखंड की सोमवार को देहरादून के एक निजी होटल में आपात बैठक हुई जिसमें डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के हितों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए पत्रकारिता करने की बात कही इसके साथ साथ पत्रकारिता करते समय सत्य को दिखाना सभी पत्रकारों की प्राथमिकता होनी चाहिए और वो सभी मुद्दे जो सीधे जनता से जुड़े हो उन्हें अपने अपने प्लेटफॉर्म पर ज़रूर दिखाए। कोई भी ख़बर दिखाने से पहले उसके तथ्य को सही से जान ले उसके बाद ही ख़बर चलाई जाए। इसके साथ साथ अगर ऐसे पत्रकारों को कही भी किसी के द्वारा प्रताड़ित किया जाएगा तो संगठन मजबूती के साथ उस पत्रकार के साथ खड़ा रहेगा।

आपात बैठक का एजेंडा एवं सर्वसम्मत प्रस्ताव

दिनांक 05 जनवरी 2026 को संगठन की एक आपात बैठक आहूत की गई, जिसकी अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा की गई बैठक में संगठन के उपस्थित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में इन बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।

(1) प्रतिदिन बदल रहे हालात तथा पत्रकारों पर हो रहे मुकदमों के विषय में विचार-विमर्श।

(2) संगठन के ऐसे सदस्य जो लंबे समय से बैठकों में सम्मिलित नहीं हो रहे हैं, उनके संगठन में बने रहने अथवा निष्कासन के विषय में निर्णय।

बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश पोल खोल बहुगुणा, महामंत्री शहजाद अली, कोषाध्यक्ष अजय नौटियाल के साथ साथ अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

2 thoughts on “डिजिटल स्वतंत्र पत्रकार एसोसिएशन उत्तराखंड की बैठक सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *