
देहरादून। आगामी दीपावली त्योहारों के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड, डॉक्टर आर राजेश कुमार तथा अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा ताजबर सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून के द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु जनपद देहरादून में चेकिंग अभियान चलाया।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी,नगर निगम देहरादून क्षेत्र रमेश सिंह सिंह ने बताया कि आज सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून मनीष सयाना के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून की टीम के द्वारा हर्रावाला, मोहकमपुर, हरिद्वार रोड क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा संदेह के आधार पर कलाकंद, घी सहित पांच नमूने जॉच हेतु लिया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर संजय तिवारी ने बताया कि उनके द्वारा सहसपुर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरक्षण किया खाद्य पदार्थों के पांच नमूने जॉच हेतु लिया गया।सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना ने बताया कि दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत आज जनपद देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर विभिन्न खाद्य पदार्थों के 10 नमूने जॉच हेतु लिए गए सभी नमूने को जांच हेतु खाद्य विश्लेषणशाला भेज दिया गया, जॉच रिपोर्ट के अनुसार आवश्यक कारवाही की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून की टीम मै सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नगर निगम क्षेत्र देहरादून रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर संजय तिवारी, तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी मसूरी कपिल देव आदि शामिल थे, यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
