देहरादून। जैसे जैसे सर्दी बढ़ रही है वैसे वैसे ही छोटे बच्चों में नमुनिया के लक्षण भी देखे जा रहे है और काफी संख्या में दून अस्पताल के बाल रोग विभाग में बच्चों में निमोनिया के लक्षण देखते हुए परिजन पहुंच रहे है।

मौसम में तब्दीली के साथ ही शुष्क हवा लोगों की सेहत से जुड़ी दुश्वारियां बढ़ा रहीं है, खासकर छोटे बच्चों के लिए ठंडा मौसम परेशानी का सबब बनता नजर आ रहा है, बच्चे आम फ्लू, खांसी, जुकाम के साथ ही निमोनिया के शिकार हो रहे हैं. देहरादून में मौसमी बदलाव के चलते बच्चों में निमोनिया के मामलों में अलार्मिंग वृद्धि दर्ज की गई है. निमोनिया अक्सर छोटे बच्चों के लिए जानलेवा साबित होता है. देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाल रोग विभाग में रोजाना कई निमोनिया के मरीज पहुंच रहे हैं।

दून अस्पताल के बाल रोग विभाग के एचओडी डॉ अशोक कुमार बताते हैं कि अगर बच्चे के सीने में दर्द, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, मितली, छाती का धंसना, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण नजर आते हैं या बच्चों में सांस लेने में परेशानी तो ये सभी निमोनिया के लक्षण हो सकते हैं. कमरे में हीटर का उपयोग करते समय Humidifier का उपयोग करें या पानी से भरा बर्तन रखें ताकि हवा में नमी बनी रहे.अपने बच्चे को न्यूमोकोकल और फ्लू के टीके समय पर लगवाए.

5 thoughts on “नौनिहालों के लिए सर्दियो में निमोनिया का खतरा ज़्यादा -डॉ अशोक”
  1. Heard about F8betceo. The name’s a bit much, TBH, but the platform is functional. Got some sportsbook options, and some casino games too. Pretty standard stuff, but hey, it works. Try it out if you are curious: f8betceo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *