देहरादून। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी कर क्रिसमस एवं नववर्ष के दृष्टिगत की गई तैयारियों की करी समीक्षा की। इस दौरान जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा वी0सी0 के माध्यम से गोष्ठी में प्रतिभाग किया गया।

आपको बता दे कि एसएसपी देहरादून ने आगामी क्रिसमस त्योहार तथा नववर्ष के आगमन पर भारी संख्या में पर्यटकों के आवागमन के दृष्टिगत आमजनमानस को असुविधा से बचाने के लिये प्रभावी यातायात डायर्वजन प्लान तैयार करने के दिये निर्देश भी अपने अधिकारियों को दिए इसके साथ साथ सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्धों के सत्यापन हेतु आवश्यक कार्यवाही के दिये निर्देश।

इसके साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट तथा PIT NDPS ACT के तहत प्रभावी कार्यवाही के दिये निर्देश भी एसएसपी द्वारा दिए गए। इसके साथ साथ मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति के चिन्हिकरण करते हुए उसके जब्तीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही के दिये निर्देश भी दिए गए।

इस समीक्षा के दौरान एसएसपी द्वारा अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही किये जाने के दिये निर्देश भी दिए गए साथ ही वांछित/फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु व्यापक रूप से अभियान चलाने तथा लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की सम्पत्ति कुर्की हेतु मां0 न्यायालय से आदेश प्राप्त कर उनकी सम्पत्ति कुर्की की कार्यवाही हेतु किये जाने हेतु आदेशित भी किया गया।

2 thoughts on “क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर एसएसपी देहरादून ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *