देहरादून/गैरसैण। आज 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया गया योग को देवो की भूमि उत्तराखंड में भी बहुत ही ऊर्जा और उत्साह से मनाया गया पूरा प्रदेश आज योगमय नजर आया जहां एक तरफ प्रदेश की राजधानी देहरादून में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदेश के अधिकारियों, मंत्रियों और आमजनों के साथ देहरादून स्थित पुलिस लाइन में योग किया तो वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण विधानसभा भवन परिसर में योग किया वहां भी मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।

तीन दिवसीय दौरे पर रही राष्ट्रपति, कई कार्यक्रमों के साथ योग दिवस का कार्यक्रम था अहम

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जून की अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंची थी जहां उनके प्रेसिडेंट हाउस में कुछ योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करना था उसके साथ साथ राष्ट्रपति का योग दिवस पर कार्यकम अहम था जिसके लिए राष्ट्रपति देहरादून में रुकी हुई थी उसी को लेकर आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून के पुलिस लाइन में आयोजित हुए योग दिवस के कार्यक्रम में पहुंची और वहां काफी समय तक योग किया उनके साथ इस मौके पर उत्तराखंड के राज्य सेवानिवृत लेफ्ट जर्नल डॉ गुरमीत सिंह और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी योग किया। पुलिस लाइन में पुलिस और शासन के अधिकारियों के साथ साथ आम लोगों ने भी भारी संख्या में पहुंचकर योग किया।

8 देशों के राजदूतों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ गैरसैण में किया योग
8 देशों के राजदूत, उच्चायुक्त और प्रतिनिधि शुक्रवार शाम को भराड़ीसैंण, गैरसैंण पहुंचे थे जिनके स्वागत में उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई छोलिया नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ मेहमानों का भव्य स्वागत किया गया। जिन्होंने आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विधानसभा परिसर गैरसैण में योग किया।

इस अवसर पर भारत में मैक्सिको के राजदूत श्री फेडेरिको सालास, मेक्सिको दूतावास में आर्थिक मामलों के प्रमुख श्री रिकार्डो डेनियल डेलगाडो, भारत में फिजी उच्चायोग के हाई कमिश्नर श्री जगन्नाथ सामी, भारत में नेपाल के राजदूत डॉ शंकर प्रसाद शर्मा, भारत में सूरीनाम के राजदूत श्री अरुणकोमर हार्डियन, भारत में मंगोलिया के राजदूत श्री डंबाजाविन गैंबोल्ड उपस्थित रहे।
साथ ही भारत में लातविया दूतावास में डिप्टी हेड ऑफ मिशन श्री मार्क्स डीतॉन्स, भारत में श्रीलंका उच्चायोग के मिनिस्टर काउंसलर श्री लक्ष्मेंद्र गेशन डिसनायके, रूसी दूतावास में प्रथम सचिव सुश्री क्रिस्टिना अनानीना एवं तृतीय सचिव सुश्री कैटरीना लज़ारेवा, योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी किया योग
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी स्कूली बच्चों के साथ विश्व योग दिवस पर योग किया इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए इससे शरीर स्वस्थ रहता है और लगातार योग करने से मन भी प्रफुल रहता है इसलिए योग दिवस पर हमें शपथ लेनी चाहिए कि हम रोज़ थोड़ा समय निकालकर योग करे।
गैरसैंण में सुबह भ्रमण के दौरान आम लोगो से मिले सीएम
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को ही गैरसैण पहुंच गए थे और योग दिवस पर जब सीएम धामी सुबह सुबह भ्रमण के लिए निकले तो वहां घूम रहे लोगो से पुष्कर सिंह धामी ने मिलकर उनका हाल चाल जाना और प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो से फीडबैक भी लिया।
सीएम ने विधानसभा परिसर में लगे सेब के पौधों का निरीक्षण भी किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातः काल भ्रमण के दौरान परिसर में लगे सेब के पौधों का निरीक्षण किया। ये पौधे न केवल उत्तराखंड में सेब की खेती की अनुकूलता को दर्शाते हैं, बल्कि एप्पल मिशन के अंतर्गत चल रहे अभूतपूर्व कार्यों का भी प्रमाण हैं।
सरकार द्वारा एप्पल मिशन के अंतर्गत सेब के बागान लगाने वाले किसानों को 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे राज्य में बागवानी को एक नई दिशा मिल रही है।